ज्ञानवापी मस्जिद केस में बड़ा बवाल, मुस्लिम पक्ष में उठाएं कमिश्नर पर सवाल, हटाने की मांग की

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 39 Second
  • मई 7, 2022  

मुस्लिम पक्ष ने कमिश्नर को हटाने की मांग कर दी है। मुस्लिम पक्ष के वकील अभय यादव ने कोर्ट में एक एप्लीकेशन डाला है जिसमें एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की मांग की गई है। मुस्लिम पक्ष में लगातार मस्जिद के भीतर वीडियोग्राफी का विरोध कर रहा है।

मुस्लिम पक्ष लगातार कमिश्नर पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहा है। उनकी ओर से न्यायालय से आग्रह किया गया है कि वे किसी दूसरे वकील कमिश्नर नियुक्त करें ताकि इसमें निष्पक्ष न्याय हो सके। पत्र में यह भी लिखा गया है कि सूर्यास्त के बाद वकील कमिश्नर मस्जिद में जाने की जिद कर रहे थे जबकि न्यायालय की ओर से ऐसा नहीं कहा गया है। आपको बता दें कि जब शुक्रवार को सर्वे करने के लिए तीन मस्जिद पहुंची थी तो दो पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव ने सर्वे के दायरे में ली जाने वाली इमारतों को कुरेद-कुरेद कर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा की अदालत ने खोदने या कुरेदने का कोई आदेश नहीं दिया था और वह आज हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

गौरतलब है कि विश्व वैदिक सनातन संघ के पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह विसेन के नेतृत्व में राखी सिंह तथा अन्य ने अगस्त 2021 में अदालत में एक वाद दायर कर श्रंगार गौरी के नियमित दर्शन—पूजन और अन्य देवी—देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा की मांग की थी। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गत 26 अप्रैल को अजय कुमार मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी—सर्वे करके 10 मई को अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। मिश्रा ने वीडियोग्राफी और सर्वे के लिये छह मई का दिन तय किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला संवेदनशील होने के कारण जिले की सभी थानों की पुलिस के साथ—साथ स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिये गये हैं।

Next Post

बंगाल में अमित शाह ने राष्ट्रपति शासन वाली मांग को किया खारिज, नेताओं से बोले- संघर्ष करें, सत्ता में आएं

 मई […]
👉