भारत मौसम विज्ञान विभाग के समस्त यूनियन/एसोसिएशन द्वारा मिशन प्रमोशन के लिए भूख हड़ताल का आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 30 Second

(शमशाद सिद्दीकी)
सरोजनीनगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अंतर्गत मौसम केंद्र लखनऊ में कार्यरत ग्रुप बी व ग्रुप सी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रमोशन विगत 25 वर्षो से नहीं हो रहा है और वही इस विभाग के ग्रुप ए अधिकारियों के प्रमोशन चार से पांच हो गए है जिसके एवज में दिनाक 21 मार्च 2022 से आल इंडिया संयुक्त मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और दिनाक 28 अप्रैल 2022 से क्रमिक भूख हड़ताल मौसम विभाग के विभिन्न कार्यालयों में चल रहा है जिसका दिंनाक 15 अप्रैल 2022 से मौसम केंद्र लखनऊ में संयुक्त मोर्चा के समन्वयक चन्द्र प्रकाश जैन के सानिध्य में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है जो की 17 अप्रैल 2022 तक निरन्तर जारी रहेगा।
इस हड़ताल का कारण यह है कि हमारे संवर्ग को 25 वर्ष से भी अधिक कालखंड के पश्चात भी विभाग द्वारा पदोन्नति नहीं दिया गया है। इस सम्बन्ध में भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रशासन से विभिन्न यूनियन/एसोसिएशन द्वारा विगत कई वर्षो से अनुरोध किया जा रहा है, परन्तु यह प्रशासन गूंगा-बहरा बनकर कर्मचारियों का शोषण करता रहा। अतः मजबूर होकर संयुक्त मोर्चे के तहत दिनांक 21-03-2022 से विरोध प्रदर्शन जारी है और आगे “काम रोको” आन्दोलन शुरू किया जायेगा।
इस भूख हड़ताल में खुद चन्द्र प्रकाश जैन के साथ अंजुलता शर्मा, अभिलाष कुमार शुक्ला, अंकित जैन बैठे और उनका होंसला बढ़ाने के लिए अराज पत्रित कर्मचारी संघ के शाखा सचिव कुलदीप चैरसिया, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, संयुक्त सचिव राघवेंद्र, अश्वनी समेत बीसियों कर्मचारी शामिल हुए।

Next Post

डीएम व एसएसपी ने किया कृषि उत्पादन मण्डी समिति का निरीक्षण

(प्रदीप […]
👉