जाइंट पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने छापेमारी में अवैध वसूली कर रहे दो होमगार्डों को लिया हिरासत में

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 26 Second

(शकील अहमद) सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में जहां उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों व गैरकानूनी तरीके से कार्य और अवैध बनाए गए निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलवा रही है, वहीं सरकार की फजीहत करा रहे अवैध वसूली में लिप्त सरकारी कर्मियों के खिलाफ भी ज्वाइंट सीपी ने मोर्चा खोल दिया है। वसूली की शिकायत मिलने पर लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह लखनऊ के सरोजनी नगर थाना अंतर्गत चुंगी तिराहे पर तैनात दो होमगार्डों को रंगे हाथों अवैध वसूली में लिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया है। सड़कों पर धन उगाई करने वाले खाकीधारियों के खिलाफ जाइंट पुलिस कमिश्नर ला एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया ने छापेमारी अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह सरोजनीनगर के चुंगी तिराहे पर सादे कपड़ों व प्राइवेट गाड़ी से जाइंट पुलिस कमिश्नर ला एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया पहुंचे। वे चुंगी चैराहे का नजारा देखकर हैरान रह गए। चैराहे पर गैर राज्यों की कई गाड़ियों को रोककर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो होमगार्डों को हिरासत में लिया। बताते हैं कि चैराहों पर तैनात इन होमगार्डों की अवैध वसूली की शिकायत स्थानीय लोगों ने जाइंट पुलिस कमिश्नर से की थी। इस पर शनिवार को स्वयं ही मौके पर पहुंचकर अवैध वसूली कर रहे होमगार्डों को रंगे हाथों पकड़ा और दोनों होमगार्डों को ज्वाइंट कमिश्नर ने सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने दोनों होमगार्डों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देशित किया और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

Next Post

प्रधान ने सामुदायिक शौचालय में लटकाया ताला

(राममिलन […]
👉