जिला कारागार रायबरेली से 3 कैदियों को किया गया रिहा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 40 Second

(विवेक कुमार) रायबरेली। कारागार मुख्यालय सभागार लखनऊ में मा0 कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति द्वारा विगत दिवस 05 अप्रैल 2022 को विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें मा0 कारागार राज्य मंत्री सुरेश कुमार राही, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, डी0जी0 जेल आनन्द कुमार, उपमहानिरीक्षक कारागार (मु0) शैलेन्द्र मैत्रेय, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र रविशंकर छवि, उप महानिरीक्षक कारागार संजीव कुमार त्रिपाठी सहित प्रदेश की विभिन्न जेलों में तैनात सभी जेल अधीक्षक उपस्थित रहे। मा0 कारागार राज्य मंत्री की प्रेरणा व मार्गदर्शन से प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज कुमार गोयल, अध्यक्ष, एम0के0जी0 द्वारा प्रदेश की कुल 48 जेलों में निरुद्ध 135 निर्धन व मात्र जुर्माना जमा न कर पाने के कारण सजा भोग रहे बंदी गुणों की जुर्माने की धनराशि 8,75,270 रूपये 6 अप्रैल 2022 को जमा कराई गयी। इस क्रम में जिला कारागार रायबरेली में लगभग 04 वर्ष से सजा भुगत रहे 03 बंदी गण विनोद पुत्र छत्रपाल, प्रभू अदिवासी उर्फ बिटुअना पुत्र बल सिंह एवं श्रवण कुमार पुत्र स्व0 सखाराम को भी जुर्माने की धनराशि जमा करा कर रिहा किया गया। बंदियों की रिहाई पर बंदियों के परिजनों तथा कारागार के अधिकारियों द्वारा मा0 कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति व मनोज कुमार गोयल, अध्यक्ष एम0 के0जी0 का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अधीक्षक अविनाश गौतम, प्रभारी जेलर अनिल कुमार विश्वकर्मा, उपजेलर वन्दना गौतम, उपजेलर वीरेन्द्र विक्रम सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Post

दबंगों से परेशान परिवार तहसील में धरने पर बैठा

(मनोज […]
👉