54 साल की उम्र में भी हॉट और जवान दिखती है मिथुन चक्रवर्ती की ये हीरोइन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 41 Second
  • अप्रैल 3, 2022  

फिल्म ‘पेल्ली संदादी’ में अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों को धड़काने वाली अभिनेत्री दीप्ति भटनागर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। 54 साल की उम्र में भी अभिनेत्री की फिटनेस और क्यूटनेस देखकर लोग हैरान हैं।

30 सितंबर, 1967 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जन्मीं दीप्ति भटनागर उस समय सुर्खियों में आयी थी जब 1990 में ईव्स वीकली की मिस इंडिया प्रतियोगिता का ताज पहनाया गया था। इसके बाद दीप्ति ने मिस वर्ल्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और 5वें स्थान पर रही। साल 1992 में उन्हें ‘रूपमिलन साड़ियों’ के लिए मॉडलिंग का ऑफर मिला, जिसके बाद दीप्ति ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया।

अभिनेत्री दीप्ति भटनागर ने साल 1995 में संजय गुप्ता की फिल्म ‘राम शास्त्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने 1995 से 2004 तक कुल 9 हिंदी, 2 तेलगु और 1 अंग्रेजी फिल्म में काम किया पर उनकी यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। अभिनेत्री ने इनमें से दो फिल्मों में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट काम किया था।

अभिनेत्री दीप्ति भटनागर ने डायरेक्टर रणदीप आर्य से शादी की। इसके बाद उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘दीप्ति भटनागर प्रोडक्शंस’ शुरू की। अभिनेत्री ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर के अंदर साल 2001 में एक यात्रा गाइड शो ‘मुसाफिर हूं यारों’ का निर्माण किया। जो अभिनेत्री की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। अभिनेत्री काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है और अपना खुद का ट्रेवलिंग यूट्यूब चैनल चलती हैं। अभिनेत्री को घूमना पसंद है और अबतक 80 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी है।

Next Post

पद्मश्री मिलने के बाद सोनू निगम ने दी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए बॉलीवुड के दिग्गज

अप्रैल […]
👉