श्रमिकों को जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 2 Second

(विवेक कुमार) रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में भारतीय खाद्य निगम रायबरेली के गोदाम परिसर में कार्यरत श्रमिकों के विधिक अधिकार विषय पर जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा बताया गया कि देश व समाज निर्माण में श्रमिकों के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिकों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।
इसके लिए श्रमिकों का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना व उनके अद्दि कार का संरक्षण अति आवश् यक है। श्रमिक देश के विकास की रीढ़ है। यदि श्रमिक परेशान हो तो उसके अधिकारों के प्रति जागरुकता व अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है। जिला विधिक सेवा प्राद्दि करण के माध्यम से पीड़ित मजदूर अपनी समस्या व शिकायत निरा करण के लिए विधिक सहा यता व सलाह निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर श्रमिकों के अधिकारों, बालश्रम प्रतिषेध, नशामुक्ति, नशा उन्मूलन, विधिक सहा यता, सलाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरुकता व कानूनी जान कारी दी गई। इस दौरान डिपो अधिकारी राजेश कुमार पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

Next Post

वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह पूर्ण उल्लास के साथ संपन्न हुआ

(तौहीद […]
👉