जू0 हा0 स्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन हुआ संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 34 Second

(नितिन विश्वकर्मा) सीतापुर। 27मार्च, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सीतापुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन हरदोई चुंगी के निकट स्थित श्याम गेस्ट हाउस में विशाल सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन हरदोई के कैलाशनाथ मिश्र और लखनऊ के जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। संरक्षक अशोक कुमार प्रजापति, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेंगर, महामंत्री मंसूर अली की उपस्थिति में कोषाध्यक्ष को छोड़कर शेष सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिस्र ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के सारे जनपदों में अपना संघ पूरी ऊर्जा से कार्य कर रहा है। हम सभी को अपने अधिकारों की लड़ाई एक साथ मिल कर लड़नी होगी। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार और पूर्व कोषाध्यक्ष हरिवंश कुमार के बीच चुनाव कराया गया जिसमे विनोद कुमार को 7 मत से विजयी घोषित किया गया।

Next Post

प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत टाइनी शाखा संचालक से हुई लूट का हुआ खुलासा

(अफरोज […]
👉