मुख्यमंत्री ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की विजयेन्दर शर्मा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 47 Second
  • मार्च 24, 2022  

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वेक्षण भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केन्द्रीय टीबी प्रभाग द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में क्षय रोग के उन्मूलन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

जय राम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सहयोग करने का आग्रह किया ताकि क्षय रोग मुक्त हिमाचल की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने राज्य से इस बीमारी को समाप्त करने के लिए जन प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, गैर सरकारी संगठनों और जन सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तरीय उप राष्ट्रीय कार्यक्रम आरम्भ किया है। वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल प्रदेश में सब नेशनल सर्टिफिकेट के लिए राज्य के सभी 12 जिलों को नामांकित किया गया था, जिसमें राज्य के 8 जिले हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मण्डी, शिमला, लाहौल-स्पिति और ऊना को रजत पदक, जबकि चम्बा, सिरमौर व सोलन जिलों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

प्रदेश में केवल पंजीकृत ठेकेदारों के पक्ष में ही जारी होंगे मछली आयात के परमिटः वीरेन्द्र कंवर

मार्च […]
👉