Ratan Tata Assam Award: इस कारण मिला रतन टाटा को ये सम्मान, असम CM ने निजी तौर पर मुंबई पहुंचकर पहनाया मेडल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 21 Second
  • फरवरी 17, 2022

टाटा ने असम में कैंसर केयर बेहतर बनाने में असाधारण योगदान दिया है। रतन टाटा को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम बैभव से सम्मानित किया गया है। असम बैभव पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक पदक और 5 लाख नकद दिए जाते हैं।

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान असम बैभव से सम्मानित किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुंबई के ताज वेलिंगटन म्यूज़ में एक कार्यक्रम में टाटा को असम बैभव प्रदान किया। टाटा ने असम में कैंसर केयर बेहतर बनाने में असाधारण योगदान दिया है। असम बैभव पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक पदक और 5 लाख नकद दिए जाते हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन नवल टाटा को आज मुंबई में हमारे राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति ने असम में कैंसर की देखभाल को आगे बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया है।

साल 2021 के लिए 19 लोगों को असम वैभव अवार्ड से पिछले महीने सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। पिछले महीने 24 जनवरी को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित हुए समारोह में 18 लोगों को यह सम्मान दिया गया था। व्यक्तिगत कारणों से टाटा 24 जनवरी को गुवाहाटी में आधिकारिक पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। इसी वजह से मुख्यमंत्री सरमा ने निजी तौर पर मुंबई पहुंचकर उन्हें सम्मान दिया।

Next Post

मौजूदा सरकार का नकली राष्ट्रवाद है खतरनाक, पूर्व प्रधानमंत्री बोले- इन्हें आर्थिक नीति की नहीं है कोई समझ

 फरवरी […]
👉