सावधान रहें! 28 की उम्र में महिला ने की 8 शादियां, सभी नकली; बनाती थी नकली रिश्तेदार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 7 Second
  • फरवरी 4, 2022  

चालबाज युवती के पति की मौत हो चुकी है और जिन 9 व्यक्तियों से महिला ने शादी रचाई है वो सब नकली है और सभी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस समय महिला और उसके नकली रिश्तेदार जेल की सलाखों में बंद है। जबलपुर के ओमती पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।

जबलपुर की एक महिला ने केवल 28 साल की उम्र में 10 शादियां कर डाली है। बता दें कि, इस घटना से लोग काफी हैरान हो गए है। आरोप बताया जा रहा है कि, महिला की एक ही शादी असली है और बाकी 9 शादियां नकली है। इस चालबाज युवती के पति की मौत हो चुकी है और जिन 9 व्यक्तियों से महिला ने शादी रचाई है वो सब नकली है और सभी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस समय महिला और उसके नकली रिश्तेदार जेल की सलाखों में बंद है। जबलपुर के ओमती पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, महिला ने कई दूल्हों का अपना शिकार बनाया है।

महिला ने मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान के भी कई लोगों को नकली शादी में फंसा कर अपना शिकार बनाया है। नकली शादी करने वाले इस गैंग जब 10वीं नकली शादी करने का प्लान कर रही थी तभी पुलिस ने महिला और उसकी गैंग को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि, कई लोग हैं जिन्होंने शर्मा और बेईज्जती से बचने के लिए पुलिस को शिकायत नहीं की। ओमती पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला रेणू राजपूत उर्फ उर्मिला अहिरवार के साथ इस नकली शादी में मौसी अर्चना बर्मन, मौसा अमर सिंह और प्रेमी अजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर और दमोह के साथ राजस्थान के कोटा, धौलपुर, जयपुर समेत अन्य राज्यों में भी नकली शादी करके धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आरोपी महिला रेणू ने सच्चाई कबूल करते हुए अपने गैंग के सदस्यों ने नाम छिपाने के लिए नकली आईडी और फर्जी नाम बना रखे थे।

अपने कबूलनामे में रेणब ने बताया कि, कई जगह आरोपी ने किराए के घर ले रखे थे। रेणू और उसकी गैंग ने जबलपुर में रांझी, बिलहरी, घमापुर समेत शहर के कई जगहों पर किराए के मकान ले रखे हैं, जहां ग्राहकों को शादी करने के नाम पर बुलाकर फंसाया जाता था। इस महिला के खिलाफ भीमगढ़ छपारा, जिला सिवनी निवासी दशरथ पटैल ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, निवासी दशरथ पटैल से आरोपिता महिला की शादी परिवार की सहमति के साथ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई। महिला और शख्स की शादी कानूनी प्रक्रिया ते तहत हुई थी लेकिन शादी के तुरंत बाद आरोपित महिला अचानक कार से कूदकर एक यूवक के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई। उस घटना के बाद शख्स वापस कोर्ट पहुंचे जहां आरोपी महिला की नकली मौसी को थाने में पकड़कर लाया गया। पुलिस ने आरोपियों से 1 सोने का मंगलसूत्र, 20 हजार रुपये, 4 मोबाइल और 1 मोटर साइकिल जब्त की है।

Next Post

टीचर को छात्रा की पिटाई मंहगी पडी , अदालत ने एक लाख रूप्ये जुर्माना लगाया

फरवरी […]
👉