रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट व रक्षा प्रौद्योगिकी किया शिलान्यास

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 49 Second

ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट व रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) के लैब का हुआ शिलान्यास
(अकील अहमद) सरोजनीनगर। देश के रक्षा मंत्री व मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने दिन रविवार को राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट के पास चिल्लावा गांव के बगल में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं दूर तक देखता हूं कि उत्तर प्रदेश की आज अर्थव्यवस्था मजबूत आधार के रुप में खड़ा हो रहा है। ढेड़ महीने में जमीन उपलब्ध कराई गई। मेक इन इंडिया का नारा भी दिया। अब हमारे देश मे रुस व भारत मिलकर मेड इन इंडिया के तहत ब्रह्मोश व अन्य मिशाइल बनाने के लिए आज शिलान्यास किया गया। उन्होंने ने कहा कि ब्रह्मोश मिसाइल बनने से हमारे देश को रक्षा को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों को आभार जताया। राजनाथ सिंह ने कहा हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कहा हम प्रोजेक्ट लगाना चाहते है। परंतु उसके लिए 8 से 10 महीने में जमीन का चयन दी जाए।सीएम ने इस कार्य के लिए मात्र एक से डेढ़ महीने में जमीन का अधिग्रहण करके सौंप दी।उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। हम ब्रह्मोस आक्रमण करने के लिए नहीं बना रहे। हमारा उद्देश्य है कि दुनिया का कोई देश अगर हम पर आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो हम जवाब देने में सक्षम होंगे। रक्षामंत्री ने पड़ोसी देश का बिना नाम लिए हुए तंज कसते हुए कहा कि हमने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नही दो बार स्ट्राइक करके ये संदेश दे दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम इस पार ही नही उस पार भी जाकर मार कर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्मत्री योगी आदित्यनाथ जी पीएम मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 4 एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की गई, फिर डिफेंस एक्सपो का कार्यक्रम हुआ। इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा पहले जिस डिफेंस कारिडोर की घोषणा हुई थी, उस दिशा में हमारे प्रदेश के सभी छह नोड में कार्य शुरू हो गए हैं। 19 नवंबर को ही प्रधानमंत्री ने झांसी में भारत डायनामिक्स यूनीट का शिलान्यास किया। आज यहां ब्रह्मोस के लिए रक्षामंत्री शिलान्यास कर रहे हैं। भारत दुनिया मे मैत्रीपूर्ण और करुणा का संदेश देने वाला देश है। लेकिन इसका मतलब यह नही की हमारे देश की सुरक्षा पर आंच आने देने की छूट देंगे, ऐसा नहीं है ये नया भारत है। यह किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री स्वाति सिंह महिला कल्याण व बाल पुष्टाहार, केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कौशल किशोर, प्रदेश राज्य मंत्री महेंद्र सिंह, डीआरडीओ सी.ई.ओ, रक्षा विभागीय अधिकारी सहित क्षेत्रीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता संजय सिंह,मनीष द्विवेदी, मोहित सिंह अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

शाकाहारी सम्मेलन में की गई चरित्रवान बनने की अपील

(आशीष […]
👉