उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु नामांकन भेजे जाने के लिए करंे सम्पर्क

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time6 Minute, 32 Second

चयनित महानुभावों/कलाकारों को 11 लाख रुपये का मिलेगा पुरस्कार
(विवेक कुमार) रायबरेली। संस्कृतिक निदेशालय उ0प्र0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में ‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’’ नियमावली 2021 द्वारा उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महा नुभावों, जिन्होंने विभिन्न विद्दाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा -कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योग दान करने वाले तथा देश- विदेश में प्रदेश का गौरव हासिल किया है, को ‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’’ से अलंकृत करना है। जिसमें शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलायें नाट्य विधाएँ/फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्या वरण संरक्षण आदि। उद्य मिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन। अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्यो गिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझे। इस सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानु भाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। जिन्होंने देश व विदेश में नाम रोशन किया हो। राज्य सर कार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय /राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा। उ0प्र0 गौरव सम्मान के अंतर्गत चयनित/पुरस्कृत कला कार/महानुभावों को 11 लाख रुपये नगद धनराशि अंगवस्त्र एवं ताम्र वस्त्र/ मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। उ0प्र0 गौरव सम्मान के लिए संस्तुतकतर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव/कला कार की विशिष्ट उपलब्द्दियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को प्रेषित किया जायेगा।
निदेशक संस्कृति, संस् कृति निदेशालय शिशिर द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि उ0प्र0 गौरव सम्मान वाले महानुभाव /कलाकार के लिए जो अर्हताएं रखी गयी हैं उनमें वह कलाकार उ0प्र0 का मूल निवासी विभिन्न विधाओं /कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्द्दि प्राप्त की हो। जिन्होंने देश व विदेश में नाम रोशन किया हो। राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानु भाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा। इस सम्मान/पुरस्कार हेतु जन पद से पात्र महानुभावों/ कलाकार के नामांकन हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन तत्काल निर्धारित प्रारूप में कार्यालय जिलाधि कारी व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं मुख्य विकास अधिकारी को मुहैया करवा दी जाये ताकि समय के अतिरिक्त सूचना निदेशक सूचना, संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहर भवन लखनऊ को उपलब्ध कराई जा सके। इसके सम्बन्ध में विस्तृत जान कारी जनपद के समस्त एस डीएम व कलेक्ट्रेट के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान नामांकन हेतु आवेदन पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जनस्थल, जन्मतिथि/आयु, राष्ट्रीयता, पता, वर्तमान स्थाई पता, ईमेल, मोबाइल नम्बर, शिक्षा, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र/ विधा, पूर्व में प्राप्त सम्मान/ पुरस्कार का विवरण, योगदान /विशिष्ट उपलब्द्दियों का संक्षिप्त विवरण 200 शब्दों से अधिक न हों आदि के साथ आवेदन करें। उ0प्र0 गौरव सम्मान पुरस्कार हेतु पात्र महा नुभावों/कलाकार के नामां कन निर्धारित प्रारूप भरकर तत्काल उपलब्ध कराये। जिससे नियमानुसार उनको नामों पर विचार किये जाने की कार्यवाही की जा सके।

Next Post

11 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा भव्य आयोजन

मौके […]
👉