टूण्डला में लगा भाजपा का सदस्यता अभियान सैंकड़ो लोगो ने ली सदस्यता

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 36 Second

(देवेंन्द्र प्रताप सिंह ) टूंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ संख्या 132 आरा मशीन के नजदीक एक विशाल सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 225 नए एवं पुराने सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के सह सदस्यता प्रभारी दिनेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में लाखों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया है।
विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों द्वारा हर गांव व शहरों में जा जाकर नए सद्स्य बनाये जा रहे है। बृजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कोई है तो वह भाजपा है और भाजपा के सबसे अधिक सदस्य हैं।
भाजपा जिला महामंत्री दीपक चैधरी, लोकेन्द्र पोनियां, दिनेश गुप्ता, रूपेश शुक्ला, लोकेश जादौन, सुशील पोनियां, डॉ. गौतम सिंह नोहवार, दुष्यन्त जादौन, नगर अध्यक्ष भाजयुमो पवन चैधरी जोंटी, बृजपाल परमार, सचिन चक, गिरवर निषाद, उत्कर्ष पाराशर आदि मौजूद रहे।

Next Post

E-Paper 24 November 2021

Click […]
👉