धीरेन्द्र बहादुर सिंह का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 24 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली/लालगंज। सरेनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह का जन्मोत्सव कार्यक्रम गांधी चैराहा स्थित बाजपेयी रेस्टोरेंट मे मनाया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेस जर्नलिस्ट एसोसियेसन के तत्वाधान मे अध्यक्ष सुसील शुक्ला,महामंत्री चन्द्रसेखर शरण सिंह,उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी,उमेस श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह, ससिराज पटेल,र ामबाबू गुप्ता, विजय सिंह,देवेन्द्र अवस्थी की अगुवायी मे केक काटकर मनाया गया।पत्रकार बंधुओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा फूल मालाओं और अंग वस्त्र से विधायक का अभिनन्दन किया गया।अपने अभिनन्दन से गदगद विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पत्रकारो के द्वारा जो उनका स्वागत सत्कार किया गया है,वो सदैव याद रखेंगे।उल्लेखनीय है कि विधायक धीरेन्द्र सिंह की लोकप्रियता सरेनी विधानसभा मे उनके विकास कार्यों के चलते दिन पर दिन बढ रही है।उनके लगातार जनसम्पर्क अभियान के चलते विपक्षी खेमो मे खलबली मची है।लोगों ने उनके जन्मदिन पर उन्हे बधाई देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की है।इस अवसर पर रामसुमेर लोधी,आसुतोष शुक्ला,रामू सिंह,हरीस सिंह,सागर निर्मल,आयुष बाजपेयी,अनुराग बाजपेयी,आयुष सिंह,सिवम गुप्ता,ब्रम्हेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य सैकडों लोग मौजूद रहे।वहीं सिंह ढाबा के प्रोप्राइटर नितिन सिंह,गोविन्द कुमार,मनोज साहू के द्वारा भी विधायक धीरेन्द्र सिंह का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

Next Post

कुर्मी युवा महासंघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

(नितिन […]
👉