समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा के आगमन पर सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 22 Second

(संदीप सक्सेना) बलरामपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश के आगमन पर सपा कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परशुराम की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हूए समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में महिला उत्पीडन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सपा सरकार बनी तो महिला सुरक्षा,उनके सम्मान और रोजगार के लिए नई योजनाएं चलाई जाएंगी।
भाजपा शासन में बंद की गई योजनाओं को दोबारा शुरू कराया जाएगा। सपा कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में आयोजित महिला कार्यकर्ता जागरुकता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने महिलाओं का आह्वान किया कि वर्ष 2022 के चुनाव में एक-एक वोट का हिसाब रखें। महिलाओं को बूथ तक लाने और मतदान कराने की जिम्मेदारी संभाले। ताकि 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सके। पूर्व मंत्री डा एस०पी० यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस भाजपा सरकार में एक तरह महिलाओं के हत्या, अपहरण एवं लूट की घटनाएं बढ़ी हैं तो दूसरी तरफ महंगाई की मार पड़ रही है। सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकर बनने पर समाजवादी पेंशन योजना लागू किया जाएगा। महिलाओं को अधिक से अधिक सम्मान दिया जायेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहू को उचित वेतन का व्यवस्था कराए जाएगा महिला शिक्षा मित्रों को अध्यापक का दर्जा दिलाया जाएगा उपस्थित सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खा, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान जिला अध्यक्ष महिला सभा शबाना खान ने कहा कि महिलाओं की लामबंदी से प्रदेश में सपा सरकार बनेगी सपा सरकार बनने के बाद महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाएगा अधिक से अधिक महिलाएं समाजवादी से जुड़कर 2022 में सपा सरकार बनाएं उत्तर प्रदेश के युवा हृदय सम्राट माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव ,सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खां, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा जेबा रिजवान, जिला अध्यक्ष महिला सभा शबाना खान, पूर्व व्लाक प्रमुख शफीक अहमद,महेन्द्र विक्रम अकेला संगठन के सभी पदाधिकारी, सहयोगी संगठन के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक गण, पूर्व ब्लाक प्रमुख गण, समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण, विधानसभा के सभी आवेदक गण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Next Post

होमगार्ड से मारपीट के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

(प्रदीप […]
👉