हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पैट्रोल व डीजल पर वैट कम किया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 41 Second

नवंबर 5, 2021  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भी प्रदेश में पैट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में तत्काल प्रभाव से पैट्रोल 12 रूपये प्रति लीटर और डीजल 17 रूपये प्रति लीटर सस्ता होगा।

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से पैट्रोल 5 रूपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रूपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से देश के लोगों को काफी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भी प्रदेश में पैट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में तत्काल प्रभाव से पैट्रोल 12 रूपये प्रति लीटर और डीजल 17 रूपये प्रति लीटर सस्ता होगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, पार्षदों, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिन प्रदेश के लोगों के साथ अपने सरकारी निवास ओक ओवर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। राजनीतिक नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और समृद्ध नव वर्ष की कामना की।

Next Post

हिमाचल में भी उत्तराखंड की तर्ज पर धार्मिक पर्यटन को बढावा देने के लिये सरकार व समाज मिलकर प्रयास करें. अनुराग ठाकुर

 नवंबर […]
👉