प्रतिज्ञा रैली मे पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने बाबा बाल्हेष्वर धाम के किये दर्शन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 19 Second

(राममिलन शर्मा) लालगंज रायबरेली।कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली मे लालगंज पहुंचे पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार मे आती है तो महिलाओ को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मे देंगे।सरकारी बस मे महिलायें मुफ्त यात्रा करेंगी।20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी।विधानसभा चुनाव मे 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को चुनाव लडाया जायेगा।छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगे।विधायक आराधना मिश्रा ने भी सभा को सम्बोधित किया और कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र के बजाय प्रतिज्ञा संकल्प पत्र के बलबूते चुनाव लड रही है।उनकी नेता प्रियंका गांधी गरीबो,किसानो और जवानों की बात करती है।कांग्रेस की सरकार आयेगी तो किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा।इसके पूर्व बाल्हेमऊ पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकिसोर सिंह बघेल की अगुवायी मे कांग्रेस नेताओं ने बाबा बाल्हेस्वर धाम पहुंचकर भगवान शंकर की अराधना की। पूर्व प्रधान श्रीबघेल ने कांग्रेस नेताओ का माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।यात्रा मे प्रमुख रूप से सोनिया गांधी के निजी सचिव केएल शर्मा,विधायक अजय राय,राजेस मिश्रा,दीपक सिंह एमएलसी,पूर्व सांसद देव वृत सिंह,विनीत पुनिया,रत्ना पाण्डेय,संजीव पाण्डेय,अषोक सिंह,मोनू मिश्रा,निर्मल शुक्ला,षिवबरन लोधी,संतोष त्रिवेदी,महेष शर्मा,अनूप बाजपेयी,दीपेन्द्र गुप्ता,विजय शंकर अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

कृष्ण कुमार गिहार के समर्थकों ने हजारों मोटर साइकिल से सपा पूर्व मंत्राी राम प्रसाद चैधरी का किया जोरदार स्वागत

बलरामपुर […]
👉