अलग-अलग सड़कों पर दुर्घटना से दो युवकों की मौत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 45 Second

(शमशाद सिद्दीकी) सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में जहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बंथरा में पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पति – पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बंथरा के किशुनपुर कौड़िया गांव निवासी मनोज चैरसिया के मुताबिक बीते गुरुवार को उसका भाई मोनू चैरसिया (35) बाइक से रात करीब 10 बजे आलमबाग से वापस अपने घर आ रहा था। तभी सरोजनीनगर में कानपुर रोड स्थित नादरगंज तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मोनू बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना पाकर पहुंचे मनोज ने उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बाद में सही इलाज ना मिलने पर मनोज उसे अवध हॉस्पिटल ले आया। लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने मोनू की हालत गंभीर बताकर अपोलो हास्पिटल भेज दिया। अपोलो हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई। इसी तरह बस्ती जिले के दुबौलिया थानान्तर्गत दुबौ लिया बाजार निवासी अशोक कुमार का कहना है कि वह शुक्रवार को यही के मझियार निवासी अपने साले सतीश के साथ कानपुर कपड़े खरीदने गया था। जहां से वापस लौटते समय शाम करीब 6ः30 बजे सरोजनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शहीद पथ तिराहे पर वह ऑटो में बैठने लगे। तभी उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सतीश को रौंद दिया। गंभीर हालत में आनन-फानन सतीश को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित् सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा शनिवार को बंथरा में बनी-मोहान रोड स्थित नानमऊ के पास बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बंथरा के ही मवई पड़ियाना निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी चंद्रप्रभा बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के सामने सिर्फ सपा लड़ रही, बाकी दलों ने घुटने टेके’-नरेश उत्तम

जनता […]
👉