कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 42 Second

(आशीष शर्मा) पुरवा उन्नाव। गो तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम। मे थाना पुरवा वा एस ओ जी की सयुक्त टीम द्वारा 07 गौकसो को गिरफ्तार किया। प्राप्त विवरण के अनुसार बीती रात को करीब 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम केसरीखेडा झकवासा मे संतोष के खाली पडे खेत मे जानवरो को काट रहे है। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिह को जैसे ही यह जानकारी हुई वह फौरन ही अपने टीम वा एस ओ जी के साथ पहुँच कर चारो ओर से घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिऐ कहा लेकिन उक्त लोगो के द्वारा पुलिसकर्मियो पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा सम्भाल लिया। अपने को घिरा देख वह दूसरे खेत की ओर भागने लगे। तभी कोतवाली के जाबांज सिपाहियों ने दौडा कर सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया और दो लोग अँधेरे का लाभ उठाते हुऐ भाग गया। पुलिस सातो को पकड़ लायी।जिनमे दिलदार पुत्र हजारी निवासी ग्राम जमुना खेडा उन्नाव, रफीक पुत्र जुम्मन जमुना खेडा उन्नाव, राजू पुत्र बादशाह जमुना खेडा उन्नाव, सुलेमान पुत्र बक्सी बंजारे पुरवा साँडी हरदोई, इस्लाम पुत्र जुम्मन जमुना खेडा उन्नाव, सलमान पुत्र पप्पू जमुना खेडा उन्नाव, राहुल पुत्र मुन्नाल भानमऊ थाना कोठी बाराबंकी को तथा भागने मे शाहरूख पुत्र मोहम्मद कसाईवाडा अमीना बाद लखनऊ कासिम पुत्र हारिया सफल रहे जिनकी सरगर्मी से तलास की जा रही है।आरोपियों के पास से 3 अदद तमन्चा 12 बोर चालू हालत मे, 3 अदद कारतूस 12 बोर जिन्दा ,3 अदद खोखा कारतूस 12 बोर 2 अदद बाँका ,, 2 अदद छूरा ,01 अदद कुल्हाड़ी , 01 अदद सूजा, 01 अदद छूरी, 03 अदद प्लास्टिक की रस्सी गोवंश बाँधने के लिऐ, 01 अदद प्लास्टिक की कालेरंग की पन्नी लगभग 04 मीटर खून लगा हुआ,01 अदद लकडी का गुटका ,01 अदद वाहन छोटा हाथी नच32 ाछ 2282 बरामद किया। इन लोगो की गिरफ्तारी मे एस ओ जी वा पुलिस का अहम योगदान रहा जिसमे पुरवा कोतवाली के ज्ञानेन्द्र सिंह, जयप्रकाश यादव , थान सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, राधारमण यादव, सचिन कुमार, विनय कुमार अमित कुमार, हिमांशू वही एस ओ जी मे एस ओ जी प्रभारी उ0 नि0 गौरव कुमार खैरूल बसर, रोहित शर्मा, राजेश मिश्रा, शमीम खान, अब्दुल जब्बार, अमर सिंह, रवि कुमार , अंकित कुमार , आशीष मिश्रा, सुनील कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर डाक्टरी करा जिला कारागार मे भेज दिया।

Next Post

वल्लभ भाई पटेल जयंती पर मुख्यमंत्राी योगी ने दी पुष्पांजलि

नमन […]
👉