केंद्रीय गृह मंत्री का किया स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 32 Second

(सौरभ श्रीवास्तव) लख नऊ। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह ने लख नऊ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ लिया।
डिफेंस एक्सपो मैदान वृंदावन योजना में अमित शाह ने सदस्यता लेने वाले कुछ युवकों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी किया।
लम्बे समय बाद लखनऊ आए भाजपा के चाणक्य ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बड़ा संदेश दे दिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर हरदोई जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा व लखनऊ जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी सहित पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा व वर्तमान जिला उपाध्यक्ष कुँवर माधवेन्द्र देव सिंह व बीकेटी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह चैहान ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया।

Next Post

घर में घुसे चोर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने काटा हंगामा

एक […]
👉