गरीब कन्या के निकाह में व्यापार मंडल ने की आर्थिक मदद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 10 Second

(राममिलन शर्मा) लालगंज-रायबरेली। गरीब अल्पसंख्यक कन्या के विवाह के लिये व्यापार मंडल ने नकदी समेंत दहेज का सामान देकर परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि चिकमंडी में एक गरीब अल्पसंख्यक कन्या के निकाह में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके बाद उन्होने व्यापारियों से मिलकर परिवार की मदद का बीडा उठाया। व्यापार मंडल कार्यालय में परिवार की मौजूदगी में कन्या को आर्थिक मदद समेंत दहेज का सामान भेंट किया गया। कन्या का निकाह आगामी 20 अप्रैल को होगा जिसमें व्यापार मंडल ने और भी मदद का भरोसा दिया है। इस मौके पर डा. सलीम, सुरेश, अभिनव सोनी व अकबर आदि मौजूद रहे।

Next Post

E-PAPER 11 APRIL 2025

CLICK […]
👉
preload imagepreload image