सुशील मोदी बोले, कांग्रेस-राजद के बीच चल रही दिखावे की नूराकुश्ती, लालू की बात बेटा नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी?

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 56 Second
  • अक्टूबर 26, 2021

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये(राजद) प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है, दोनों भाईयों के बीच सत्ता का संघर्ष चल रहा है। बेटा बात नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी? जिस व्यक्ति का प्रभाव अपने बेटों पर नहीं है तो जनता उनकी बात कहां सुनने वाली है?

बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति माहौल गर्म है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच गठबंधन में दरार की खबरों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद दोनों पार्टियां फिर एक हो जाएंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल को भी निशाने पर लिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये(राजद) प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है, दोनों भाईयों के बीच सत्ता का संघर्ष चल रहा है। बेटा बात नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी? जिस व्यक्ति का प्रभाव अपने बेटों पर नहीं है तो जनता उनकी बात कहां सुनने वाली है?

 राजद-कांग्रेस के बीच चल रहा दिखावे का झगड़ा

सुशील मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस में दिखावे के लिए जो झगड़ा चल रहा है वो केवल नूराकुश्ती है, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उम्मीदवार खड़ा किया है और कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है एनडीए को हराना और राजद को जीताना। चुनाव के बाद दोनों फिर एक हो जाएंगे।

लालू के प्रचार करने पर साधा निशाना 

लालू यादव के प्रचार करने को लेकर पूछे गए सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि ‘2014 में कितनी सीटें आई थी। लालू घूमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हिम्मत है तो राहुल गांधी भक्तचरण दास पर बोले। सोनिया बयान दें। राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘इनके राज में बिजली नहीं थी, लोग लालटेन लेकर चलते थे। बिहार विधानसभा में लालू-राबड़ी की फोटो क्यों नहीं लगाया गया है, ताकि लोगों को जंगल राज की याद न आ जाए। आज सबकुछ बदल गया है। बिहार की सड़कें अच्छी होग ई हैं। एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा।

Next Post

फिल्म संगठनों ने प्रकाश झा और आश्रम की टीम पर हमले की निंदा की

अक्टूबर […]
👉