बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार कर रही अल्पसंख्यकों का विकास: राजीव रंजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 30 Second
  • अक्टूबर 26, 2021  

2005 से 2021 के बीच नीतीश कुमार लगातार सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी नीतीश कुमार के सरकार प्रतिबद्ध रही है और 15 वर्षों के शासन में काफी काम किया गया है।

प्रभासाक्षी के 20 वर्ष की पत्रकारिता का सफर पूरा होने पर एक विचार संगम का आयोजन किया गया। प्रभासाक्षी के विचार संगम में जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हम सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। बिहार में अल्पसंख्यकों के विकास पर बोलते हुए राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के विकास मॉडल को सभी ने स्वीकारा है। तभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को बार-बार बहुमत मिला है। 2005 से 2021 के बीच नीतीश कुमार लगातार सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी नीतीश कुमार के सरकार प्रतिबद्ध रही है और 15 वर्षों के शासन में काफी काम किया गया है।

प्रभासाक्षी सिर्फ भारत का शुरुआती हिंदी समाचार पोर्टल नहीं है बल्कि यह वह कड़ी भी है जिसने गांवों और शहरों के बीच की डिजिटल खाई को पाटने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, यह वह कड़ी भी है जिसने हिंदी पाठकों को मनचाही जानकारी तथ्यों के साथ प्रदान करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत से समय पर जानकारी मुहैया कराई है। यह वह कड़ी भी है जो इंटरनेट पर समाचार वेबसाइटों के पदार्पण के समय पाठकों की सहूलियत के लिए मनचाहे फॉन्टों में भी उपलब्ध थी और आज के इस आधुनिक युग में सिर्फ वेब या मोबाइल के मंच पर ही नहीं बल्कि सभी सोशल मंचों पर भी उपलब्ध है।

Next Post

पुलिसकर्मी ने फौजी हवलदार को जड़ा थप्पड़, सड़क पर लगा जाम, पत्नी ने किया हंगामा

 अक्टूबर […]
👉