Read Time1 Minute, 7 Second
(अकील अहमद) सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ में दिन बुधवार को सरोजनी नगर तहसील में बाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर शंभू शरण व ज्ञानेंद्र सिंह तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण किया और उनके दिए गए रास्तों पर चलने की नसीहत दी। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया।
वाल्मीकि जयंती केवल वाल्मीकि समाज में ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए महत्व रखती है। इस बार वाल्मीकि जयंती 20 अक्टूबर के दिन मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि आदि कवि माने जाते हैं। इस कार्यक्रम में सरोजनी नगर उप जिला अधिकारी शंभू शरण वह तहसील दार ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश सिंह, ए पी सिंह, राजीव चैधरी सहित अन्य अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।