भाजपा नेता अतुल सिंह ने लगाई चैपाल सुनी जन समस्याएं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 18 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। भाजपा नेता अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के कूढ़ा चक शगुनपुर, हरदासीपुर, कैली, मटियारा, पयागपुर, इमलिहा का पुरवा आदि गांवों में चैपाल व नुक्कड़ सभा कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उप लब्धियां बताई व समस्याएं सुनी। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है,और विश्व पटल पर भी भारत का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।देश के गरीबों,असहायों व जरुरतमंदो को पक्का मकान देने के साथ-साथ निःशुल्क विद्युत कनेक्शन,निरूशुल्क गैस कनेक्शन जैसी तमाम योजनाओं का लाभ मोदी सरकार दे रही है।योगी सरकार में सबका सम्मान के साथ साथ सबका विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास योगी सरकार लगातार कर रही है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है।अपराधियों के हौसले पस्त हैं या तो आज वह जेल में हैं या तो प्रदेश के बाहर भाग गए हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,युवा नेता योगेंद्र सिंह, प्रधान हरकेश सिंह,प्रधान राहुल सरोज,प्रधान रामप्यारे जायसवाल, प्रधान दीपू सिंह,प्रधान अशोक कुमार,युवा नेता नितिन सिंह,रणजीत सिंह,मुकेश जयसवाल,मंत्री सिंह,गुड्डू अवस्थी,हेमू यादव,शैलेंद्र यादव, धनंजय मौर्या, राम शंकर मिश्रा, अवधेश सरोज, प्रमोद पटेल, रमेश तिवारी, बबलू सिंह, छोटे लाल पाल, रमेश जयसवाल,दीपू जयसवाल आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Next Post

E-Paper 19 October 2021

Click […]
👉