एएनएम पद पर भर्ती हेतु 05 से 12 अक्टूबर तक की जायेगी डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन की कार्यवाही

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 50 Second

(नन्द कुमार कस्यप) बहरा इच। जिला कार्यक्रम प्रबन्द्दक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सरजू खान ने बताया कि जनपद में 296 ए.एन.एम. का चयन किया जाना तथा 552 ए.एन.एम. प्रतिक्षारत रखी जानी है। जिसके लिए 05 से 12 अक्टूबर 2021 तक डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन प्रोसेसिंग की कार्यवाही की जानी है जिसके लिए राज्य स्तर से जनपद के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सदस्य तथा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सदस्यध्नोडल नामित किया गया है।
जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री खान ने ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा 30 सितम्बर 2021 से पूर्व पोर्टल के माध्यम से ए.एन.एम. पद हेतु आवेदन किया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों के डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन की कार्यवाही 05 से 12 अक्टूबर 2021 तक मुख्य चिकित्साधिकारी, बहराइच के कार्यालय में की जायेगी। श्री खान ने बताया कि डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन की कार्यवाही अभ्यर्थी को स्वयं सभी मूल दस्तावेजों के साथ सी.एम.ओ. कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Next Post

प्रदेश सरकार गरीब परिवार के कमाऊ मुखिया की मृत्यु पर 30 हजार रूपये की देती है आर्थिक सहायता

(मनीष […]
👉