बीजेपी युवा मोर्चा ऊंचाहार ने किया टीम का विस्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 57 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा मंडल ऊंचाहार ने अपनी टीम का विस्तार किया मंगलवार को ऊंचाहार के सम्राट मार्केट सवैया तिराहा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बीजेपी युवा मोर्चा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में युवा मोर्चा द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सचिन कुमार गुप्ता को मंडल महामंत्री, अनुज अग्रहरि , अमित कुमार, शशिकांत मौर्य को मंडल उपाध्यक्ष, विपिन अग्रहरि को मंडल कोषाध्यक्ष, राज जायसवाल को मीडिया प्रभारी, सतीश अग्रहरि को मंडल सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई साथ ही सत्यम साहू, रोहित अग्रहरि, अतुल मौर्यवंशी, दिग्विजय सिंह, सुरेश प्रधान को मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज गुप्ता ने शुभकामनाएं दी इस मौके पर सुधीर गुप्ता ने सभी निर्वाचित मंडल पदाधिकारियों से कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरीके से जुट जाएं इस बार ऊंचाहार की धरती में हर हाल में कमल खिलाना है।

Next Post

प्रदेश के सभी आबाद गाँव एवं मजरे हुए विद्युतीकृत सौर ऊर्जा से रोशन हुए गाँव के बाजार

(बु.सूत्र) […]
👉