उ0प्र0 लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन की जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 54 Second

(अफरोज सिद्दीकी) उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन की जनपद इकाई प्रयागराज का द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 18 सितम्बर को टेम्पटेशन रेस्टोरेंट्स चैथम लाइन प्रयागराज में संपन्न हुआ, अधिवेशन के मुख्य अतिथि योगेश मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन तथा विशिष्ट अतिथि अजय भारती अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विनोद पांडे जिला मंत्री, इंजीनियर वीके पांडे मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रांतीय मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा संजय यादव प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश लेखा एसोसिएशन एवं शरद चंद्र शुक्ला आईटी प्रभारी , हीरालाल मौर्या उत्तर प्रदेश लेखा एसोसिएशन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्प नारायण सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन प्रयागराज तथा कार्यक्रम का संचालन राग विराग त्रिपाठी जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन प्रयागराज के द्वारा किया गया। अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु अजय भारती अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ परिषद को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में विनोद पांडे जिला मंत्री, तथा राजेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रांतीय मंत्री,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश रहे ,जिनकी देखरेख में पूरी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई तथा सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियो का चयन किया गया। अध्यक्ष पद हेतु अल्प नारायण सिंह, महामंत्री राग विराग, उपाध्यक्ष करण कुमार, सौरभ गुप्ता ,अमित श्रीवास्तव। संयुक्त मंत्री प्रशांत सिंह ,वीरेंद्र कुमार यादव, शिशिर कुमार श्रीवास्तव ,विकास पांडे ,शरद पांडे। ऑडिटर राजेश कुमार। कोषाध्यक्ष अबरार अहमद। कार्यालय मंत्री अरुण त्रिपाठी, सौरभ पांडे। प्रकाशन मंत्री मुकेश कुमार, प्रीति कुशवाहा। संरक्षक कमल कुमार को बनाया गया। पदाधिकारियों को योगेश मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अल्प नारायण सिंह एवं महामंत्री राग विराग द्वारा आए हुए सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया गया तथा दोनों पदाधिकारियों ने यह कहा कि हम हमें जो दायित्व दिया गया है हम पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे।

Next Post

भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के विकास कार्यों पर मीडिया कर्मियों से हुई वार्ता

(अकील […]
👉