Read Time2 Minute, 5 Second
Aug 28, 2021
पंजाब कांग्रेस में घमासान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का विवाद गर्मा गया है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बात उनके (सोनिया गांधी) सामने रख दी है, उनके मार्गदर्शन का अनुसरण होगा। भाजपा अपना घर देखे, हम अपना घर संभालने के लिए सक्षम हैं।
इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने पद छोड़ा
दरअसल, पंजाब कांग्रेस में घमासान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का विवाद गर्मा गया है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
पंजाब में सभी विनम्र
इस मुलाकात से पहले उन्होंने भाजपा को ही नसीहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ सिद्धू के बगावती तेवरों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, सभी विनम्र हैं। वे जानते हैं कि क्या करना है। हर किसी के बोलने का अपना अंदाज होता है, इसे बगावत कहना गलत होगा।