बीजेपी कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पण के बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 57 Second

(हरी ओम गुप्ता) पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी रविवार को लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां से सीधे पूर्व सीएम कल्याण सिंह के आवास पर उनका अंतिम दर्शन के लिए रवाना हो गए। यहां आवास पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए अंतिम दर्शन किया। परिजन से मिलकर शोक संवेदना जताई।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। मुझे उनके साथ लंबे समय तक काम करने का मौका मिला।
वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए भावुक हो कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है। हमने लाठी-गोलियां साथ साथ खायी थीं।
पीएम मोदी ने लखनऊ पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हम सबके लिए शोक की घड़ी है। कल्याण सिंह के माता-पिता ने उनको जो नाम दिया था, उस नाम को सार्थक किया। वह जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए। जनकल्याण को जीवन मंत्र बनाया। जीवन के अधिकतम समय वे जनकल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नरत रहे। उन्होंने कहा कि एक मूल्यवान शख्सियत, एक सामर्थवान नेता खोया है। उनकी कमी को पूरा हम उनके आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयास कर कर सकते हैं। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि वे कल्याण सिंह को अपने चरणों में स्थान दें और इस दुरूख की घड़ी में उनके परिवार को यह सहने की शक्ति दें।
यूपी के बाद उत्तराखंड ने भी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को नमन करते हुए आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज प्रदेश में तिरंगा आधा झुका रहेगा।
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन किया। मायावती ने यहां पूर्व सीएम के पौत्र से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा, राजा भैया, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय सिंह का अंतिम दर्शन किया। लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी हराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया याद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह का 21 अगस्त को निधन हो गया। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते साल वह कोरोना को मात देकर लौटे थे। कल्याण सिंह 89 साल के थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह का अंत्येष्टि संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की भी घोषणा की है। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को नरोरा घाट पर किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानभवन में और इसके बाद भाजपा कार्यालय में दर्शन के लिए रखा गया है।
बीजेपी के वयोवृद्ध नेता कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ के अतरौली में 5 जनवरी 1932 में हुआ था। बीए तक की पढ़ाई करने के बाद वह राजनीति में आ गए। भारतीय जनसंघ से उन्होंने चुनावी सफर का शुभारंभ किया था। यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह राममंदिर आंदोलन के अगुवा के रूप में भी याद किए जाएंगे।

Next Post

एआईएमआईएम महिला विंग का सदस्यता अभियान

(प्रदीप […]
👉