दो दिवसीय दौरे पर गये भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने गोवा में मंगेश मंदिर में की पूजा-अर्चना

RAJNITIK BULLET
1 0
Read Time2 Minute, 22 Second
Jul 25, 2021 

नड्डा के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े और कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गाउड़े भी धार्मिक स्थल पर मौजूद रहे जो राज्य की राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर मंगेशी गांव में स्थित है।

पणजी। गोवा के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां भगवान मंगेश मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की। नड्डा के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े और कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गाउड़े भी धार्मिक स्थल पर मौजूद रहे जो राज्य की राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर मंगेशी गांव में स्थित है। तनावड़े ने ट्वीट किया, “गोवा के प्राचीन मंदिरों में से एक, मंगेशी मंदिर के दौरे पर जे पी नड्डा जी के साथ रहे। भगवान मंगेश से राज्य की कुशलता के लिए प्रार्थना की।

गोवा के मंदिरों के विविध पथ उस सर्वशक्तिमान के प्रेमपूर्ण हाथों की उंगलियां हैं, ऐसा हाथ जो सभी के लिए बढ़ता है।” नड्डा दोपहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष तटीय राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अपने दौरे के पहले दिन, उन्होंने सांसदों, विधायकों और यहां भाजपा के अन्य पदाधिकारियों को संबोधित किया और उनसे सुनिश्चित करने को कहा है कि पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ प्रभावित लोगों का ध्यान रखा जाए।

Next Post

राजस्थान के मंत्रिमंडल बदलाव मामले गहलोत सरकार नहीं देगी दखल, आलाकमान करेगा फैसला

 Jul […]
👉