ब्लाक प्रमुख बने अर्जुन सिंह परिहार ने ली शपथ

RAJNITIK BULLET
1 0
Read Time2 Minute, 45 Second

शपथ समारोह में डिम्पल सिंह परिहार सहित शामिल हुए कई दिग्गज नेता
(शर्मा मोनू) माधौगढ़, जालौन। जनपद में हाल ही में संम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचा यत चुनाव के बाद अब शपथ समारोह कार्यक्रम भी लगभग सम्पूर्ण हो गए हैं, मंगलवार को सभी ब्लाक प्रमुख ने शपथ ले ली है, जिसके चलते नदीगांव ब्लाक से निर्विरोध निर्वाचित ’अर्जुन सिंह परिहार’ को एसडीएम कोंच ’अंकुर कौशिक’ ने आज शपथ दिलवाई व नदीगांव ब्लॉक से निर्विरोध निर्वाचित अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि ब्लॉक को विकास के पथ पर आगे ले जाने की बात कही, शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता सहित आम जनता भी भारी संख्या में मौजूद रही, अर्जुन सिंह परिहार के पुत्र ’डिम्पल परिहार’ के समर्थक भी इस समारोह में शामिल थे, जिन्होंने जीत का श्रेय डिम्पल सिंह परिहार को देते हुए उनका पुष्प मालाओं से माल्यापर्ण करते हुए अभि नन्दन किया, आपको बता दें कि नदीगांव क्षेत्र से राजनीति में बड़ा नाम रखने वाले डिम्पल सिंह परिहार आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में भी जुट गए हैं, ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार वो माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण पारी खेल सकते हैं। नदीगांव में हुए इस शपथ समारोह के मौके पर मुख्य रूप से उदय पिंडारी, हरगोविंद कुशवाहा, बृजभूषण उर्फ मुन्नू, बलराम तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, बीजे पी महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति वंसल, जालौन नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, समा जसेवी अभिमन्यु सिंह परिहार, अनुरुद्र सिंह, परमाल परिहार, माता जारौलिया, कल्लू शिवहरे,धर्मेंद्र परिहार, डी एन शिवहरे, अनिल शिवहरे खक सीस प्रधान संघ जिलाध्यक्ष विनोद शिवहरे अखनीवा प्रद्दान, नीतू डीहा, मधुर धनजा, व अन्य क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Next Post

सुलभ एवं सस्ता न्याय सब के लिये-सचिव

(नन्द […]
👉