एस.एच.ओ. संजीत कुमार सोनकर को दी गयी भावभीनी विदाई

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 51 Second

(रियासत अली/देवेंद्र कुमार सिंह) रामकोट सीता पुर। विदाई की बेला दुख दायी होती है, आपके जाने का गम तो है मगर आपकी याद हमारे दिलों में हमेशा रहेगी। सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के लोंगो ने शनिवार को एस एच ओ संजीत कुमार सोनकर को भावभीनी विदाई दी। लोगांे का अपने प्रति सम्मान व अनुराग देखकर मौके पर श्री सोनकर भी अपनी भावना को छुपा नहीं पाए और भावुक हो गए और कहा कि वो जहॉ भी रहेंगे यहॉ के लोगांे का प्यार व सम्मान उन्हें सदा याद रहेगा। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह मे मौजूद क्षेत्रवासियों ने श्री सोनकर के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान एवं कुशल पुलिस अधिकारी बताया। क्षेत्रीय जनता श्री सोनकर की न्यायप्रियता, जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक कार्यों में तत्परता के लिए याद रखेगी। पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक जुड़ाव इससे पहले शायद ही देखा गया हो। महिलाओं के अधिकारों पर पुलिस की सजगता, छात्रों एवं युवाओं से विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संवाद करना सदा याद रहेगा। उन्होंने अपने सरल एवं अच्छे व्यवहार के लिए पब्लिक में अच्छी खासी पहचान बनाई है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी, पूर्व एस एच ओ संजीत कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक मोती लाल यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह चंदेल, महिला कांस्टेबल निशा, मो. नसीम अली, सफीक अली, पूर्व प्रधान टेड़वा गुरपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकोट प्रेम शंकर गुप्ता, रामकोट के मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोग व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि रामकोट के एस एच ओ संजीत कुमार सोनकर का स्थानान्तरण अमेठी जनपद में हुआ है और उनके स्थान पर दयानंद तिवारी को प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में रामकोट थाना का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Next Post

कदौरा ब्लाक से भरत दुबे बनाये गए प्रेस क्लब अध्यक्ष, पत्राकार संघठन में हर्ष

(मोनू […]
👉