तीन साल बाद कार्यकर्ताओं को लालू ने किया संबोधित, मोदी-नीतीश सरकार पर साधा निशाना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 27 Second
  • जुलाई 5, 2021 

तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर हमला किया।

राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे है। पार्टी धूमधाम से अपना रजत जयंती कार्यक्रम मना रही है। इसी के तहत आज लंबे अरसे बाद पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर हमला किया।

लालू यादव ने कहा कि वर्तमान में हालात बहुत ही दयनीय है। डीजल के दाम ने तो घी के दाम को भी पीछे छोड़ दिया है। देश काफी पीछे चला गया है। अपने संबोधन में लालू यादव ने लोगों से तीसरी लहर से सावधान रहने को कहा। लालू यादव ने भाजपा पर सामाजिक सौहार्द खराब करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे समाज में समरसता को बनाए रखें।


Next Post

नेता प्रतिपक्ष के पद से अधीर रंजन की हो सकती है छुट्टी ! राहुल का नाम सबसे आगे, मनीष तिवारी भी रेस में

 जुलाई […]
👉