(राममिलन शर्मा)
लालगंज (रायबरेली)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का जोरदार स्वागत लालगंज में किया गया आयोजित कार्य क्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमाली ने कहा कि देश और प्रदेश की कमान आज सुरक्षित हाथों में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद एक गरीब परि वार से आते हैं, इसलिए उन्हें गरीबों की समस्याओं की पूरी समझ है। यही वजह है कि उनकी अधिकतर योजनाएं समाज के पिछड़े, दलित, वंचित और गरीब वर्गों के हित में केंद्रित हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब देश का कोई भी गरीब नागरिक पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रह जाता। इस योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। श्रीमाली ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी उल्लेख किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय सेना की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जब हमारे 28 नागरिकों को दुश्मन ने मारा, तो भारतीय सेना ने 22 मिनट में दुश्मन के इलाके में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान 50 साल पीछे चला गया। कहां की प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। अब कोई किसी की जमीन नहीं हड़प सकता है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। गुंडे और बदमाश या तो प्रदेश को छोड़ दिया या फिर दुनिया को ही छोड़कर चले गए। कार्यक्रम में भाजपा के समाज, सेवी युवा नेता अंकुर सिंह राजेश गुप्ता, सोहनलाल विश्वकर्मा, रामनारायण यादव, राजकुमार शर्मा, आशीष, सुनील, रामेश्वर, जितेंद्र, हंसराज विश्वकर्मा, पंकज प्रजापति, जेपी सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दर्जा प्राप्त मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Read Time2 Minute, 53 Second