किसान भवन पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मनाया पिता जी तथा कांग्रेस महासचिव का जन्मदिन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 49 Second

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने भेजा रणदीप सुरजेवाला को बधाई संदेश
(करन मुवाल)
जीन्द (हरियाणा) कुरुक्षेत्र रोड स्थित किसान भवन पर सैंकड़ों सुरजेवाला समर्थकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव रणदीप सिंह सुरजे वाला का जन्मदिन मनाया। किसान भवन सुरजेवाला निवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाकर रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम किसान भवन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरजे वाला समर्थकों ने विद्दायक आदित्य सुरजेवाला हाथों केक काटते हुए रणदीप सुरजे वाला की दीर्घायु की कामना की। रणदीप सुरजेवाला को एक प्रगतिशील ही नहीं बल्कि एक जुझारू नेता की संज्ञा दी व सुरजेवाला की दीर्घायु की कामना करते हुए उनकी तरक्की, विकास और उन्नति की कामना की व रणदीप सुरजे वाला के सकुशल स्वास्थ्य की कामना की।
आदित्य सुरजेवाला ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज भार तीय राष्ट्रीय कांग्रेस महास चिव एवं सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री व मेरे पिताजी रणदीप सिंह सुरजेवाला जी का जन्म दिन है।
आज के दिन रणदीप सुरजेवाला के प्रशंसक, कार्य कर्ता कैथल सहित पूरे प्रदेश में उनके जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। शुरुआत से ही कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, छबील व भंडारे लगाकर आज के दिन को बहुत खास बनाते हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रणदीप सुरजेवाला को एक संदेश भेजकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की है
उधर नरवाना में भी रणदीप सुरजेवाला का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया स्थानीय जय राम अस्पताल के अंदर कांग्रेसी नेता कैलाश सिंगला द्वारा एक ब्लड कैंप का आयोजन किया गया और इस ब्लड कैंप में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया दूसरी ओर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण गर्ग द्वारा भगत सिंह चैक पर एक छबीली का आयोजन किया गया, वहीं पूर्व पार्षद राजू द्वारा इस अवसर पर गन्ने का रस वितरित किया गया तथा नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला के चाचा विजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, मनजीत सुरजे वाला, कैलाश सिंगला, भारत भूषण गर्ग, सतवीर दब लैन, किताबा नंबरदार, विनोद मंगला, सुशील कौशिक, द्दोला, अर्जुन गोयल आदि उपस्थित थे

Next Post

E-PAPER 05 MAY 2025

CLICK […]
👉