(अमित कुमार)
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीतें शनिवार को वासुदेव घाट (आईएसबीटी) पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की ज यंती के अवसर पर आयोजित यमुना आरती में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक संग ठनों और श्रद्धालुओं की भागी दारी रही। मुख्यमंत्री ने यमुना आरती के माध्यम से नारी शक्ति और भारतीय सांस्कृति क मूल्यों को सम्मान दिया और यमुना नदी के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर न्याय प्रियता, सेवा भावना और ना री नेतृत्व की प्रेरणास्रोत थीं. उन्होंने मालवा में नर्मदा नदी के संरक्षण और घाटों के नि र्माण से जो सांस्कृतिक आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। दिल्ली सरकार भी उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर मां यमुना की स्वच्छता और पुनरुद्धार को सर्वोच्च प्राथमि कता दे रही है। उन्होंने बता या कि 100 दिन पहले भी हम मां यमुना के इस पावन तट पर आरती करते हुए उनके चरणों में स्वच्छता का संकल्प लेकर खड़े हुए थे।
आज सौ दिन बाद एक बार फिर मैं यहीं खड़ी हूं। लेकिन इस बार एक मजबूत विश्वास के साथ कि यमुना की स्वच्छता के लिए हमारी सरकार ने ठोस और निर्णायक कदम आगे बढ़ाए हैं। ऐसे कदम, जो वास्तव में आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे।
लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर यमुना आरती में शामिल हुईं सीएम रेखा, स्वच्छता का दिया संदेश

??????????????
Read Time2 Minute, 0 Second