स(करन मुवाल)
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधि कारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नरवाना में बिजली, पानी, सफाई, सीवरेज, गलियों से संबंधित समस्याओं का एक- एक करके स्थाई समाधान किया जाएगा।
बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य एवं तरक्की करवाने की पूरी कौ शिश करेंगे। आपके सम्मान की पगड़ी को कभी झुकने नहीं दूंगा और किसी भी कार्य को करने में पीछे नहीं हटेंगे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को नरवाना शहर की गंगा पत्ती में धन्यवादी दौरा कार्यक्रम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दादा खेड़ा का आशीर्वाद लेते हुए दीप प्रज्जव लन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने गंगा पत्ती में नए भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिर्धा पत्ती में 15 लाख रुपये से बनने वाली चैपाल का टेंडर जारी कर दिया है। गंगा पत्ती में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी का कनेक्शन गैबी साहिब मंदिर के बूस्टर से जोड़ा जाएगा, जिससे गंगा पत्ती में पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
इस कार्य को प्राथमिकता से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं और जल्द ही इस बारे वे स्वयं फीडबैक भी लेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा पत्ती में विकास कार्य करवाने के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हलका वासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरा खरा उतरेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी पक्षपात के विकास परियोजनाओं को क्रियांवित करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र भविष्य में विकास की नई राहों पर अग्र सर होगा और एक विकास माडल के रूप में उभरेगा। शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का गंगा पत्ती में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं, पगड़ी, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका प्रधान बीरबल शर्मा, एमसी विनोद रायका, उप प्र धान नगर परिषद शशिकांत शर्मा, डा कुलदीप कौशिक, खुशी राम, भगत, सोहन लाल, ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, नगर परिषद चेयर पर्सन प्रतिनिधि विशाल मिद्र्दा, विनय मित्तल, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र सरपंच हथो, सत्यवान शर्मा, रिछपाल शर्मा, सुशील शास्त्री, अमित ढाकल, मंदीप चहल, चंद्रकांत आर्य, तेजपाल शर्मा, नवीन आर्य पार्षद ललित बत्रा, भारत गुप्ता ठेकेदार, राजेंद्र बंसल काका, ज्ञाना पंडित. अशोक मेहरा, मैडम मधु डॉ वीरेंद्र चोपड़ा, विकास तागरा , एडवोकेट संजय सिंगला बलवान शाक्य भूपेंद्र कैरो ,भीम दनौदा,सुरेश समैन, सत्य प्रकाश सैनी, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा जसवीर नैन पीए, मनोज शर्मा पीए फकीरचंद पीए, सत्यवान बेदी, पिंका कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सम्मान की पगड़ी को कभी झुकने नहीं दूंगा-बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य एवं तरक्की करवाने की रहेगी पूरी कौशिश – कृष्ण कुमार बेदी

Read Time4 Minute, 45 Second