पेयजल तथा नहरी पानी की भविष्य में नहीं रहेगी समस्या- कृष्ण कुमार बेदी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 51 Second

कैबिनेट मंत्राी ने खरड़वाल-कलौदा योजक सड़क का किया शिलान्यास
(करन मुवाल)
जीन्द। हरियाणा के सामा जिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को गांव खरड़वाल से कलौदा योजक सड़क का शिलान्यास किया। करीब सवा तीन किलोमीटर लम्बी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाले इस सड़क पर 1 करोड़ 75 लाख 33 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने सड़क के कार्य का शुभारंभ गांव खरड़वाल में अपनी मौजू दगी में गांव के सफाई कर्म चारी सुरेंद्र के हाथों नारियल फोड़ करवाया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से जहां खरड़वाल वाया कलौदा से दनौदा का सफर आसान होगा वहीं बरसों से लंबित लोगों की मांग भी पूरी होगी।
इस सड़क के अभाव के कारण खरड़वाल, कलौदा तथा दनौदा निवासियों को नरवाना या टोहाना जाने के लिए अतिरिक्त करीब 9 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था, जिससे लोगों को सड़क निर्माण के बाद विशेष राहत मिलेगी। श्री बेदी ने इसके अलावा खरड़वाल से लोहचब योजक सड़क की मरम्मत करवाने के कार्य को भी अगले सप्ताह शुरू कर वाने के लिए विभागीय अधि कारियों को निर्देश दिए। गात माह गांव में गरीब व्यक्ति की अचानक मौत होने के कारण पीड़ित परिवार को कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने स्वैच्छिक कोष से 25 हजार रुपये की राशि का चैक आर्थिक सहा यता के रूप में दिया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों रूबरू होते हुए कहा कि खरड़वाल व आस-पास के गांवों में नहरी पानी की अभी परेशानी है, जिसके समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में गांव में पेयजल तथा नहरी सिंचाई पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, सुरेंद्र सरपंच हथो, सत्यवान शर्मा, ईश्वर गोयल, सुनील शास्त्री, विशाल मिर्धा, एडवो केट राजेश शर्मा, चंद्रकांत आर्य, नवीन आर्य पार्षद, तेजपाल शर्मा, अशोक मेहरा, राजेंद्र बंसल काका, भारत गुप्ता, मैडम मधु, बलवान शाक्य, सुरेश दनौदा, मंत्री पीए जस वीर नैन, संजय बल्हारा, मनोज शर्मा पार्षद सत्यवान बेदी चंद्र प्रकाश बस्ती अमित ढाकल, हंसराज समैण सुरेश पांचाल, सत्य प्रकाश सैनी, रंगीराम, रामेहर नम्बरदार, भीम दनौदा, विनय मित्तल, जय प्रकाश, सुशील नायक एडवोकेट, सुरेश पांचाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता ने दूर किया बुलडोजर ऐक्शन वाला डर, क्यों घबराए हुए थे लोग

(अमित […]
👉