(करन मुवाल)
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिका रिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जनसाधारण को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कर वाना और इलाका का चहुँमुखी विकास सर्वोपरि है इसके लिए वे निरंतर प्रयशरत है। कैबिनेट मंत्री श्री बेदी शनिवार को स्था नीय प्रीतम बाग मोहल्ला तथा प्रेम नगर में शहर वासियों से रूबरू हो रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने दोनों बस्तियों में लोगों से मुलाकात की और मौहला वासियो की समस्याएं सुनी। श्री बेदी ने कार्यकर्मों में मौजूद शहरवासियों से बात चीत में कहा कि निकट भविष्य में पानी निकासी, जल भराव जैसी समस्याओं का स्थाई समाधान हो जाएगा। इसके लिए 70 करोड़ रुपए की लागत से नरवाना शहर से धनोरी ड्रेन तक 27 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। कार्य के पूरा होने के बाद शहर वासियों को उक्त समस्याओं से स्थाई निजात मिल जाएगी। श्री बेदी ने कहा की शहर का सौंदर्य करण पर भी उनका मुख्य फोकस है। इसके लिए नेहरू पार्क का सौंदर्य करण और बाबा गैबी साहिब मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। श्री बेदी ने आगे बताया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आधारभूत ढांचा की मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है। श्री बेदी के अनुसार करीब 65 करोड रुपए की लागत से 28 योजक सड़कों का सुधारीकरण एवं विस्तारी करण हो रहा है। श्री बेदी ने इलाकावासियों को आपसी तालमेल के साथ सरकारी परि योजनाओं के निर्माण कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। ताकि क्षेत्र में विकास और प्रगति में तेजी लाई जा सके। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने स्था नीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उचित समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बलदेव वाल्मी कि, ओम प्रकाश थूआ, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, कार्यक्रम के आयोजक सोम दत्त बेदी, रिच्छपाल शर्मा, सुरेश दनोदा, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सुरेंद्र हथौ, सुरेश प्रजा पति, अमित धरोदी, सुरेश पाचांल, अमित ढाकल, हंसराज समैन, विनय मित्तल मौजूद रहे।
शहर का सौंदर्य करण व समस्याओं का अंत करवाना ही मेरी प्राथमिकता – कृष्ण बेदी

Read Time3 Minute, 13 Second