(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना अंतर्गत जन पद के दिव्यांगजनों को निः शुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम रता पुर स्थित सामुदायिक केन्द्र के परिसर में आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक, सदर अदिति सिंह व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मा0 विधायक सदर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया एवं दिव्यांगजनों को सरकार की समस्त योज नाओं से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात मा0 विधा यक, सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी चिन्हित पात्र 37 दिव्यांगजनों को कुल 63 उप करण जिसमें ट्राई साइकिल 28, बैसाखी 26, व्हीलचेयर 05, स्मार्टकेन 04 वितरित किये गये, इसके अतिरिक्त 07 नवीन दिव्यंग्यानों का विभिन्न योजनाओं हेतु चिन्हांकन किया गया।
उपकरण प्राप्त लाभार्थियों द्वारा प्राप्त उपकरण पर प्रसन् नता व्यक्त की गयी। उपकरण प्राप्त लाभार्थियों द्वारा मा0 सदर विधायक व जिलाधि कारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं दिव्यां गजन सशक्तिकरण विभाग को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरण कार्य क्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्य क्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व लाभा र्थी गण उपस्थित रहे।
मा0 विधायक सदर ने 37 दिव्यांग जनों को 63 कृत्रिम अंग सहायक उपकरण किए वितरित

Read Time2 Minute, 49 Second