विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 11 Second

(राममिलन शर्मा) अमेठी। साल के पहले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी तथा जिलाधिकारी निशा अनंत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गौरीगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया गया। इसके साथ ही जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिका गौरीगंज, पंचायती राज एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बिमारियों के वाहक के नियंत्रण में प्रयोग की जाने वाली फोगिंग एवं एंटीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि वह अभियान में सहयोग करने और मच्छर जनित परिस्थितियां न उत्पन्न होने दें। साफ सफाई रखें। जलजमाव न होने दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग सहित 13 विभाग सहयोग करें। मुख्य चि कित्सा अधिकारी डाॅ. अंशुमान सिंह ने अभियान के बारे में बताया कि एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बु खार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ईदृकवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्रवार घरों की सूची जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया है, इसका विवरण निर्धारित प्रपत्र पर भरकर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही गर्मी एवं लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) सृजन भी अवश्य रूप से करेंगे और वह परिवार को आभा नंबर की उपयोगिता से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी- डाॅ. राम प्रसाद, अस्पताल के सीएमएस डाॅ. बद्री प्रसाद अग्रवाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

E-PAPER 02 APRIL 2025

CLICK […]
👉
preload imagepreload image