कृमि मुक्ति दवा सेवन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, एक से 19 साल के लगभग 15.61 लाख बच्चों

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 54 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। एक से 19 साल तक के बच्चों और कि शोर -किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल का सेवन कराने के लिए 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन होगा। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुयी।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा अशोक रावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों में पेट के कीड़े होना आम समस्या है। इसका मुख्य कारण होता है बिना द्दुले हुए कच्ची सब्जी और फलों का सेवन करना तथा नंगे पाँव घूमना। कृमि इतने छोटे होते हैं कि वह तलवों की त्वचा से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और बच्चा जो भी खाना खाता है। यह कृमि पोषक तत्वों को खा लेते हैं जिससे कि बच्चा कुपोषित रह जाता है, उसकी वृद्धि रुक जाती है। कुपोषित होने के कारण उसके अन्य बीमारियों की चपेट में आने की सम्भा वना होती है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अद्दिकारी डी एस अस्थाना ने बताया कि इसी को लेकर सरकार द्वारा साल में दो बार 10फरवरी और 10 अगस्त को अभियान चलाकर कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाती है। इस अभियान में एक से 19 साल की आयु के लगभग 15.61 लाख बच्चों, किशोर किशोरियों कि कृमि मुक्ति की दवा खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जो लोग 10 फरवरी को दवा सेवन से वंचित रह जायेंगे उन्हें 14 फरवरी को माॅप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।
यह दवा सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के बच्चों को खिलाई जाएगी। जो बच्चे, किशोर दृकिशोरियां विद्यालय नहीं जाते हैं उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दवा खिलाई जायेगी।
इस मौके पर डा आर.एस. कुठार, अंजलि सिंह , विनय पाण्डे, नितेश जायस वाल, यूनिसेफ की जिला मोबलाइजर वन्दना त्रिपाठी , साहना जमीर, अंकित मौर्या तथा बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

Next Post

E-PAPER 10 FEBRUARY 2025

CLICK […]
👉