सांसद किशोरीलाल शर्मा ने सुरेश नारायण सिंह ष्बच्चा बाबूष् को दी श्रद्वांजलि

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 2 Second

(राममिलन शर्मा) लालगंज/रायबरेली। अमेठी सांसद और गांधी परिवार के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने लालगंज निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कुमार सिंह बक्शी के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पिता पूर्व चेयरमैन लालगंज सुरेश नारायण सिंह ष्बच्चा बाबूष् को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किशोरीलाल शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस भी बंधाया। किशोरीलाल शर्मा का लालगंज पहुंचने पर लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेन्द्र गुप्ता ने नगर पंचायत तिराहे पर स्वागत किया और उनको रिसीव करके सुनील सिंह बक्शी के आवास पहुंचे। बच्चा बाबू का बीते दिनों निधन हो गया था। रायबरेली दौरे पर आए किशोरीलाल शर्मा सुबह सुनील सिंह के मेन रोड स्थित आवास पर पहुंचे और स्मृति शेष बच्चा बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांज लि दी। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री शर्मा ने बच्चा बाबू के पुत्र सुनील और बबलू तथा अन्य परिजनों से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान कांग्रेस के अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेन्द्र गुप्ता, रोहित सिंह, टी के शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

अमेरिका में अर्ली वोटिंग 04 नवंबर 2024 तक होगी, अभी तक 4.1 करोड़ से अधिक अर्ली वोटिंग होना दर्शाता है चुनावी सक्रियता में वोटरों की रुचि चरम पर है

एडवोकेट […]
👉