व्यापारियों के लिए व्यापार मण्डल है सुरक्षा कवच – बसन्त सिंह बग्गा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 29 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए व्यापार मण्डल सबसे उपयो गी संगठन है, व्यापार मण्डल व्यापारियों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने नवनियुक्त पदा धिकारियों का मनोनयन एवं स्वागत करते हुए कही। श्री बग्गा ने कहा कि व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में पूर्व सांसद एवं प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में व्यापार मण्डल की सफलताओं का लम्बा इतिहास है। इसी क्रम में बछरावाँ इकाई के सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की, सदस्यता ग्रहण क रने वालों में मुख्य रूप से मनोज मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, डा0 विजयपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष, विकास सोनी को जिला युवा मंत्री, सतीश वर्मा को जिला युवा संगठन मन्त्री, नीरज साहू को महामंत्री बछरावाँ व्यापार मण्डल, राकेश चैधरी को जिला मंत्री, उदय प्रकाश, सर्वेश यादव, सूरज त्रिवेदी, राम मोहन साहू को संयुक्त रूप से मीडिया प्रभारी का प्रभार सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल को छोड़कर श्री बग्गा द्वारा व्यापारी हितों में किये जा रहे संघर्ष को दृष्टिगत रखते हुए उनके प्रति आस्था एवं विश्वास प्रकट किया। श्री बग्गा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभ कामनाएँ देते हुए निर्देशित किया कि बछरावाँ के अन्दर किसी भी व्यापारी का उत्पी ड़न न होने दिया जाए, यदि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा, व्यापारी उत्पीड़न कतई क्षम्य नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा सत्यांशु दुबे, जिला महामंत्री युवा अनुज त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गंगागंज व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय, बछरावाँ व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सागर, संरक्षक भूमण्डल शुक्ला, नगर महामंत्री आशु श्रीवास्तव, नगर युवा महामंत्री बबलू जोशी, प्रान्तीय सदस्य राजू वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुशीर अहमद, संग ठन मंत्री दिनेश शर्मा, सत्यम, शिवम, मो0 शाकिब कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Post

विश्व समुदाय, विविधता को अपनाना एकता को बढ़ावा देना, इस थीम पर चले तो आपसी युद्व की नौबत कभी नहीं आएगी

एडवोकेट […]
👉