उद्यान मंत्री द्वारा कृषकों को किया गया बीज का वितरण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 35 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। दिनेश प्रताप सिंह,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योज नान्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय किसान गोष्ठीध्मेला एवं बीज वितरण किया गया। गोष्ठी में जनपद के कृषकों को विभाग द्वारा चल रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिसमें लगभग 425 कृषक उपस्थित हुये। विभाग में पंजीकृत कृषकों को कम्पनियों द्वारा लौकी, तोरई, करेला, प्याज, गेंदा पुष्प, मिर्च इत्यादि बीज का वितरण किया गया। बीज पाकर कृषक प्रफुल्लित हुये।
गोष्ठी में आये कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा0 आर0 के0 कन्नौजिया द्वारा कृषकों को वैज्ञानिक तकनीक से औद्यानिक खेती करने की जानकारी दी गयी।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा आये हुये कृषकों को जनपद में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उप निदेशक उद्यान, लखनऊ मण्डल, लखनऊ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

Next Post

E-PAPER 03 JANUARY 2024

CLICK […]
👉