भाजपा की दमनकारी नीतियों को रोकेगा समाजवादियों का बूथ संगठन – चैधरी मोहसिन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 34 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सलोन निवासी चैधरी मोहसिन को समाज वादी पार्टी का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। मनो नयन के पश्चात प्रथम बार उनके गृह जनपद रायबरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बछरावाँ, हरचन्दपुर एवं पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव चैधरी मोहसिन ने कहा कि पार्टी के निर्देशा नुसार बूथ स्तरीय संगठन का सत्यापन शुरू किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित होकर बूथों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
समाजवादी पार्टी का बूथ संगठन ही भाजपा की भेद भाव, तानाशाही एवं दमनकारी नीतियों को रोकेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में समाज वादी पार्टी का कार्यकर्ता ही उ0प्र0 से भाजपा को हटाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बढ़े हैं, प्रतिदिन लूट एवं चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है, अधिकारियों में निरं कुशता व्याप्त है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों की रबी की बुवाई के समय में साधन सहकारी समितियों से खाद-नदारद है, धान की खरीद में बिचैलियों की भरमार है। किसानों की सम स्याएँ सुनने के लिए अधिकारी तैयार नहीं है। बैठक को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, द्दनी राम मौर्या, सुरेश निर्मल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा आफताब अहमद ‘रज्जू खान’, विधान सभा अध्यक्ष कल्लू चैधरी, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग हरीश चैरसिया, सुरजीत सिंह, छात्र सभा अध्यक्ष शुभम लोहिया, फहीम अहमद, राम नरेश चैर सिया, रेहान कजियाना, अजय यादव आदि ने सम्बो धित कर नवमनोनीत प्रदेश सचिव चै0 मोहसिन का स्वा गत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. आई.जावेद अध्यक्ष समाज वादी अल्पसंख्यक सभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार मटिहा, आशुतोष यादव, नदीम कासिम, राजीव गौतम, महमुदूल हसन, विनय यादव, इम्तियाज हुसैन, छवि नाथ यादव, घनश्याम यादव, विनय कुमार, अरविन्द संजय, अभय यादव, देवतादीन यादव, नौशाद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

E-PAPER 15 DECEMBER 2023

CLICK […]
👉