डीएम के साथ चैहान गुट भी गंगा आरती में हुआ शामिल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 54 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा के डलमऊ गंगा स्नान व मेले रविवार शाम गंगा आरती के साथ जिलधिकारी हर्षिता माथुर ने शुभारम्भ किया। इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, चैहान गुट व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट भी गंगा आर ती मे मौजूद रहे। गंगा मेला व स्नान के लिए जिला प्रशा सन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भोर होते ही जिले के डलमऊ गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस् था की डुबकी लगाई। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैहान गुट जनपद के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों मे हिस्सा लेता है वही इस बार भी ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले मे जिलधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ चैहान गुट व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान टीम के साथ देर शाम डलमऊ गंगा घाट पर पहुंचे। जहां पर गंगा आरती कर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले का शुभारंभ किया। जीसी सिंह चैहान ने भी गंगा आरती हवन पूजन, गंगा पूजा सहित मंच पर अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ व उनकी टीम की भी मौजूदगी रही।
शासन के निर्देश पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं पर पैनी निगरानी के साथ जगह – जगह पुलिसकर्मी और गोता खोर तैनात किए गए थे। बीती रात 12 के बाद श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पर पहुंचें। वही प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर बैन लगाया तो श्रद्धालुओं की भीड़ साय किल, मैजिक, निजी वाहन सहित बैल गाड़ियों से गंगा स्नान करने पहुंचे, इस बीच जिले के सबसे बड़े डलमऊ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अधिका रियों ने गंगा घाटों का निरीक्ष ण भी किया। भक्तों ने कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह सुबह गंगा स्नान करते हुए गंगा मैय्या के जयकारों के साथ अस्था की डुबकी लगाते हुए पुरो हितो को दान पुण्य भी किया। चप्पे पर डीएम एसपी के निर्देशन पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। बिजली पानी, एम्बुलेंस सहित अन्य सुविधाएं चाक चैबंद दिखाई दी। इस मौके पर जिला प्रशाशन के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, डाॅ. एमपी सिंह, संदीप पाठक, वसीम खान भी मौजूद रहे।

Next Post

ट्रेन में हाॅकर्स को लाइसेंस देने के पहले यात्रियों की सुरक्षा स्वास्थ्य परेशानी और सुवधाओं को रेखांकित करना जरूरी

एडवोकेट […]
👉