साइबर सेल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा सम्मानित किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 6 Second

(राममिलन शर्मा) पुलिस अधीक्षकआलोक प्रिय दर्शी रायबरेली द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों की प्राप्ति के उपरान्त तत्काल कार्यवाही कर शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव नि0-जगदीश पुरम थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक रायबरेली के समक्ष दिनांक 05.10.2023 को प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त आवेदक के खाते से 1100000/- (ग्यारह लाख रूपये) निकाल लिए गये है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश् यक कार्यवाही हेतु निर्देश किया गया था। इसी कम में साइबर सेल टीम द्वारा सम्ब न्धित बैंक से सम्पर्क करके तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुऐ उपरोक्त शिकायतकर्ता के खाते में 10,75000/- रूपये वापस कराये गये है तथा 25000/- सम्बन्धित बैंक में होल्ड कराये गये। उक्त के साथ हुऐ फ्राड की धनराशि बरामद करने में अत्यन्त परिश्रम/ निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुऐ कार्य किया गया। जिससे आम जनमानस में पुलिस विभाग की छवि उज्जवल हुई है। साथ ही आपके इस कार्य से विभाग की गरिमा में वृद्धि हुई है।
आप द्वारा किया गया उक्त कार्य अति सराहनीय है, जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार से पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों की निर्वाहन करेगें तथा पुलिस विभाग की छवि एवं कर्तव्य निष्ठा बनाये रखने की दिशा में निरन्तर अग्रसर रहेगें। । महोदय द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्य की सराहना की गई हैस
साइबर सेल टीम
उप-निरीक्षक आशीष कुमार प्रभारी साइबर सेल रायबरेली। महिला आरक्षी पूजा यादव साइबर सेल रायबरेली। महिला आरक्षी रश्मि सिंह साइबर सेल रायबरेली। आरक्षी अभिषेक साइबर सेल रायबरेली। आरक्षी कुलवीर साइबर सेल रायबरेली। आरक्षी रामजग यादव साइबर सेल रायबरेली। आरक्षी विक्रम सिंह साइबर सेल रायबरेली।

Next Post

E-PAPER 08 NOVEMBER 2023

CLICK […]
👉