वाराणसी और प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 4 Second

(निलेश मिश्रा) वाराणसी और प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को प्रशासन और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों हेतु ष्पूर्वांचल गौरव सम्मानष् से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प्रशासक के साथ एक लेखक, साहित्य कार व ब्लाॅगर के रूप में भी ख्याति प्राप्त श्री यादव को उक्त सम्मान गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारो ह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद, सांसद डा. रमापति राम त्रिपा ठी व गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रदान किया। पूर्वांचल गौरव सम्मान समिति के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, संस्कृति, लोककला, कृषि, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।
गौरतलब है कि 2001 बैच के भारतीय डाक सेवा के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले साहित्य कार, विचारक और ब्लाॅगर भी हैं। विभिन्न विधाओं में उनकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं – श्अभिलाषाश् (काव्य-संग्रह), श्अभिव्यक्तियों के बहानेश्, श्अनुभूतियाँ और विमर्शश्, श्16 आने 16 लोगश् (निबंध-संग्रह), इंडिया पोस्ट – 150 ग्लोरियस इयर्जश्, श्क्रांति-यज्ञ – 1857-1947 की गाथाश्, श्जंगल में क्रिकेटश् (बाल-गीत संग्रह)। सामाजि क सहभागिता, संवेदनशील ता और निरंतर लोगों से रचनात्मक संवाद करते हुए आपने डाक सेवाओं के माध्यम से वित्तीय समावेशन, डिजि टल इण्डिया, अंत्योदय और नवाचार को हमेशा बढ़ावा दिया है।
देश-विदेश में विभिन्न प्र तिष्ठित सामाजिक-साहि त्यिक संस्थाओं द्वारा आपको शताधिक सम्मान और मा नद उपाधियाँ प्राप्त हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘‘अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरीनाथ त्रि पाठी द्वारा ‘‘साहित्य-सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा ‘‘विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान’’, सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य द्वारा श्साहित्य शिल्पी सम्मानश् से विभूषित आपको अंतर्राष्ट्रीय ब्लाॅगर्स सम्मेलन, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में भी सम्मानित किया जा चुका है। विभागीय दायि त्वों और हिन्दी के प्रचार- प्रसार के क्रम में अब तक श्री यादव लंदन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं।

Next Post

त्याग की मूरत नारी छाई - सुखी वैवाहिक जीवन, पति की लंबी आयु हेतु 01 नवंबर 2023 को निर्जल व्रत रखने की बारी आई

एडवोकेट […]
👉